बुधवार, 22 मई, 2013 | 22:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गूगल पर लगा 25 हजार डॉलर का जुर्माना
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:16-04-12 03:45 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंटरनेट सर्च इंजन की दिग्गज कंपनी गूगल इंक पर बिना अनुमति के निजी जानकारी एकत्र करने और एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं करने पर अमेरिका में 25 हजार डॉलर का जुर्माना ठोका गया है।
 
संघीय संचार आयोग ने एक कहा है कि कंपनी स्ट्रीट व्यू प्रोजेक्ट के तहत बिना अनुमति के निजी जानकारी एकत्र कर रही है। इसके अलावा ऐसे भी सबूत मिले है कि कई मामलों की जांच में कंपनी ने जान बूझ कर जांच अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया है।

संचार आयोग ने 13 अप्रैल को जारी एक बयान में कहा है कि गूगल ले अपने किसी कर्मचारी को पहचाननें और कोई ई मेल भेजने से साफ इंकार किया है। कंपनी ने न ही संबंध में कोई नोट जारी किया है। ऐसा करके कंपनी संचार अधिनियम और उसके प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है।
 
गूगल का कोई अधिकारी इस टिप्पणी करके लिए उपलबध नहीं हो पाया है। वर्ष 2007 से वर्ष 2010 के बी. गूगल ने अमेरिका और संपूर्ण विश्व में स्ट्रीट व्यू प्रोजेक्ट के तहत वाई फाई के लिए आंकडे़ एकत्र किए थे।

इससे गूगल मैप सर्विस पर जानकारी दी जाती है। संचार आयोग का कहना है कि इस दौरान गूगल ने इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के पासवर्ड और अन्य जानकारी एकत्र की थी। जिसकी कोई जरूरत नहीं थी और न ही इस संबंध में लोगों को कोई जानकारी दी गई। मई 2010 में गूगल ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की। इसके बाद संघीय संचार आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°