29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
वर्ष 2013 में तेजी की चमक बिखेरता रहेगा सोना
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-12-12 04:55 PM
अगले साल भी सोना तेजी की चमक बिखेरता रहेगा। विश्लेषकों के मुताबिक, अर्थव्यवस्था में तेजी आने के आसार एवं कुछ निश्चित वैश्विक कारकों से सोने की कीमत 33,000 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है।
कोटक कमोडिटी सर्विसेज की विश्लेषक माधवी मेहता ने कहा कि दीर्घकाल में, सोने में तेजी का रुख बने रहने की संभावना है, क्योंकि ज्यादातर देशों के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्राजील और रूस के केंद्रीय बैंकों की योजना अगले साल सोने का भंडार बढ़ाने की है। वर्ष 2013 के लिए हमारा अनुमान है सोना 28,000.33,000 के स्तर पर रहेगा। हालांकि, रुपया में स्थिरता और अमेरिका का राजकोषीय असंतुलन सोने में नरमी ला सकता है।
पिछले सप्ताह, सोना 30,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि वैश्विक बाजारों में यह 1,658 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह का विचार व्यक्त करते हुए कामट्रेंडज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन ने कहा कि बाजार लंबे समय से अमेरिका में राजकोषीय असंतुलन दूर करने के लिए प्रस्ताव पारित होने का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दीर्घकाल में घरेलू बाजार में सोने की कीमत 33,000 रुपये से 34,000 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है। हालांकि, यदि अमेरिका में प्रस्ताव पारित होने से रह जाता है तो सोने में गिरावट आएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
