चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
प्रधानमंत्री ने परियोजना क्रियान्वयन पर दिया बल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-06-12 03:36 PM
सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि में गिरावट तथा अर्थव्यवस्था को सुस्ती से उबारने की जरूरत के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को निवेश निगरानी प्रणाली की स्थापना को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य 1,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाना है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि प्रस्तावित प्रणाली का उद्देश्य परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को समाप्त करना है। जहां सार्वजनिक क्षेत्र की 1,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की निगरानी राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता परिषद करेगी, वहीं निजी क्षेत्र की परियोजनाओं की निगरानी वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग करेगा।
निवेश में तेजी लाने के इस निर्णय से अर्थव्यवस्था में गति आएगी। अर्थव्यवस्था में इस समय नरमी है। वित्त वर्ष 2011-12 में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.5 प्रतिशत पर आ गयी, जो पिछले नौ साल का निम्न स्तर है। इसका मुख्य कारण विनिर्माण क्षेत्र में नरमी तथा निवेश में कमी है।
पोस्को की उड़ीसा में प्रस्तावित 12 अरब डॉलर की स्टील परियोजना समेत कई बड़ी परियोजनाएं नियामकीय मंजूरी तथा जमीन अधिग्रहण मुद्दों के कारण अटकी पड़ी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
