नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल
विदेशी पूंजी भंडार बढ़कर हुआ 289 अरब डॉलर
मुम्बई, एजेंसी
First Published:23-06-12 03:40 PM
देश का विदेशी पूंजी भंडार 15 जून को समाप्त सप्ताह में दो अरब डॉलर बढ़कर 289.39 अरब डॉलर हो गया। लगातार पांच सप्ताह गिरावट के बाद विदेशी पूंजी भंडार आठ जून को समाप्त सप्ताह में 1.52 अरब डॉलर बढ़कर 287.37 अरब डॉलर हो गया था।
माना जा रहा है कि इससे पहले के सप्ताहों में आरबीआई रुपये में अवमूल्यन को रोकने के लिए डॉलर की बिक्री कर रहा था। रुपया शुक्रवार को गिरावट के साथ प्रति डॉलर 57.12 के स्तर पर पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 15 जून को समाप्त सप्ताह में 1.93 अरब डॉलर बढ़कर 256.52 अरब डॉलर हो गया।
रिजर्व बैंक ने कहा कि मुद्रा भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है और इसपर पाउंड, यूरा और येन जैसी गैर डॉलर मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ावों का सीधा असर होता है।
स्वर्ण भंडार का मूल्य इस अवधि में 25.58 अरब डॉलर पर बरकरार रहा। विशेष निकासी अधिकार का मूल्य 2.57 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.38 अरब डॉलर हो गया और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत के भंडार का मूल्य 5.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.89 अरब डॉलर हो गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
