सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
मुद्रास्फीति में गिरावट, खाद्य कीमतों में वृद्धि
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 04:34 PM
देश में मुद्रास्फीति की दर जून महीने में गिरकर 7.25 प्रतिशत पर आ गई, जबकि इसके पहले के महीने में मुद्रास्फीति दर 7.55 प्रतिशत थी।
मुद्रस्फीति में इस गिरावट से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पर इस बात का दबाव बना गया है कि विकास दर को पटरी पर लाने के लिए वह ब्याज दरों में कटौती करे। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मासिक मुद्रास्फीति दर पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.51 प्रतिशत थी।
सोमवार को जारी सरकारी आकड़े से जाहिर हुआ है कि खाद्य महंगाई बढ़कर फिर से दो अंकों में पहुंच गई है। जून में खाद्य महंगाई की दर बढ़कर 10.81 प्रतिशत हो गई।
मई में इसकी वृद्धि दर 10.74 थी, जबकि अप्रैल में खाद्य महंगाई दर गिरकर 8.25 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। खाद्य महंगाई दर में मौजूदा वृद्धि सब्जियों, दालों, दूध, अंडा, मांस और मछली के महंगा होने के कारण हुई है।
खाद्य महंगाई छह महीने के अंतराल बाद दोबारा दो अंकों में पहुंच गई है, और जून में वृद्धि का यह रुख बना रहा है। सब्जियों की कीमतों में पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 48.84 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। आलू की कीमत में 75.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दालें 20.48 प्रतिशत महंगी हुई हैं। दूध की कीमत में 7.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अंडा, मांस और मछली की कीमतों में 16.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विनिर्मित उत्पादों की कीमतें पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले पांच प्रतिशत बढ़ी हैं। विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर 5.02 प्रतिशत है। जबकि ईंधन और बिजली की कीमतों में 10.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पेट्रोल कीमतों में 13.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ये आकड़े दर्शाते हैं कि देश के सामने उच्च मुद्रास्फीतिक दबाव और मंद वृद्धि दर की समस्या लगातार बनी हुई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
