छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
3 जनवरी को होगी स्पेक्ट्रम पर अधिकार प्राप्त मंत्री समूह की बैठक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 08:19 PM
वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अगुवाई वाले स्पेक्ट्रम पर अधिकार प्राप्त मंत्री समूह (जीओएम) की बैठक 3 जनवरी को होने जा रही है। इस बैठक में इसी वित्त वर्ष में होने वाली स्पेक्ट्रम नीलामी के ब्योरे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अधिकार प्राप्त मंत्री समूह की बैठक गुरुवार को होगी। सूत्रों ने कहा कि अधिकार प्राप्त मंत्री समूह दूरसंचार विभाग (डॉट) द्वारा तैयार नीलामी योजना पर विचार करेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,800 मेगाहट्र्ज बैंड में बिक नहीं पाए जीएसएम स्पेक्ट्रम तथा 900 मेगाहट्र्ज के प्रीमियम स्पेक्ट्रम की बिक्री की मंजूरी दे दी है।
समझा जाता है कि सरकार रेडियो तरंगों की नीलामी की नई योजना बना रही है। इस नीलामी से सरकार को 39,895 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। प्रस्ताव के अनुसार सरकार को 900 मेगाहट्र्ज प्रीमियम बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी से 25,316 करोड़ रुपए प्राप्त हो सकते हैं। वहीं 1800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम नीलामी से 14,579 करोड़ रुपए हासिल हो सकते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
