बुधवार, 19 जून, 2013 | 12:11 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सारी सामग्री भारत में ही खरीदते हैं: मैकडानल्डस इंडिया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-12-12 10:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फास्ट फूड श्रंखला मैकडानल्डस ने मंगलवार को विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के संसद में दिए गए उस बयान को खारिज कर दिया है कि वह स्थानीय स्तर पर सामान की खरीद नहीं करती है। कंपनी ने कहा है कि उसके उत्पादों में जिन भी सामग्रियों का इस्तेमाल होता है उनकी खरीद देश में ही की जाती है।

मैकडानल्डस इंडिया (उत्तर एवं पूर्व) के प्रबंध निदेशक विक्रम बक्शी ने एक बयान में कहा कि भारत में अपना कारोबार शुरू करने से पहले मैकडानल्डस ने सरकार से यह प्रतिबद्धता जताई थी कि वह समूचा कच्चा माल स्थानीय स्तर पर खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि हम विश्वास और गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारे उत्पादों में जिन भी सामग्रियों का इस्तेमाल होता है, उनकी खरीद देश में की जाती है। इनमें फ्रेंच फ्राइज भी शामिल है।

सुषमा स्वराज ने संसद में खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर चर्चा के दौरान कहा कि यहां तक कि मैकडानल्डस आलू तक की खरीद विदेशों से कर रही है और स्थानीय स्तर पर इसकी खरीद नहीं करती है। बक्शी ने कहा कि सिर्फ उस स्थिति में जब स्थानीय आपूर्ति नहीं हो पाती है, हम विदेशों से सामग्री खरीदते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°