खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
फेसबुक आईपीओ: मोर्गन स्टेनली पर 50 लाख $ का जुर्माना
न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:19-12-12 06:24 PM
फेसबुक के प्रसिद्ध प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुड़े मामले में इसके मुख्य अंडरराइटर मोर्गन स्टेनली ने मैसाचुसेट्स के प्रतिभूति नियामक को 50 लाख डॉलर जुर्माने का भुगतान करना कबूल कर लिया। कम्पनी पर आरोप था कि उसने चुने हुए विशेषकों को ही आय के नकारात्मक अनुमान की जानकारी दी थी और यह जानकारी साधारण निवेशकों को नहीं दी थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नये अनुमान की जानकारी सिर्फ कुछ निवेश बैंकों को दी गई थी और इसके बारे में व्यक्तिगत निवेशकों को नहीं बताया गया था, जिसे आईपीओ आने के बाद से अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है।
फेसबुक के आईपीओ की कीमत प्रति शेयर 38 डॉलर थी, जो मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक 27 डॉलर पर चल रही थी। शेयर मूल्य में इस गिरावट के कारण कई सरकारी जांच जारी है और इस सम्बंध में 40 से अधिक मुकदमे किये जा चुके हैं।
मोर्गन स्टेनली ने सम्बंधित शेयर कानूनों के उल्लंघन के आरोप को न तो स्वीकार किया है और न ही इससे इंकार किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
