चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
सोना 32975 रुपए प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंचा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-11-12 05:05 PM
Last Updated:27-11-12 05:34 PM
वैश्विक संकेतों के बीच मौसमी मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 25 रुपए की तेजी के साथ 32975 रुपए प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गया है।
घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 25 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32975 रुपए 32775 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रुपए चढ़कर 25700 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए।
बाजार सूत्रों के अनुसार शादी विवाह सीजन के मद्देनजर सोने में तेजी जारी है और इस के भाव नई ऊंचाई को छू गए। इसके अलावा विदेशों में तेजी का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा।
वही लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी के भाव 200 रुपए टूट कर 63000 रुपढ किलो बंद हुए। जबकि सटोरिया लिवाली के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 230 रुपए की तेजी के साथ 64090 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 81000 : 82000 रुपए प्रति सैंकडा अपरिवर्तित बंद हुए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
