गुरुवार, 23 मई, 2013 | 23:11 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 296.58 अरब डॉलर हुआ
मुंबई, एजेंसी
First Published:04-01-13 09:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण 3.96 करोड़ डॉलर बढ़कर 296.578 अरब डॉलर हो गया है।

पूर्व सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 9.28 करोड़ डॉलर घटकर 296.539 अरब डॉलर रह गया था। भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक जारी किए जाने वाले आंकड़ों में बताया गया है कि विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 28 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 6.39 करोड़ डॉलर बढ़कर 262.01 अरब डॉलर का था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है जिसमें भंडार में पड़े यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं की तेजी और अवमूल्यन के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 27.80 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में कहा गया है कि समीक्षाधीन सप्ताह में विशेष निकासी अधिकार 1.59 करोड़ डॉलर घटकर 4.436 अरब डॉलर का रह गया जबकि आईएमएफ में देश के भंडार की स्थिति 84 लाख डॉलर घटकर 2.325 अरब डॉलर का रह गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°