मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका
नवंबर में आठ उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 1.8 रही
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 08:21 PM
कोयला, प्राकृतिक गैस तथा सीमेंट उत्पादन में गिरावट की वजह से नवंबर माह में 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 1.8 प्रतिशत रह गई है। पिछले साल इसी महीने में यह 7.8 प्रतिशत थी।
अक्टूबर, 2012 में 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रही थी, जो पिछले आठ माह का उच्च स्तर था। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर में कमी की वजह कोयला, प्राकृतिक गैस तथा सीमेंट उत्पादन में गिरावट की वजह से आई। इसके अलावा बिजली, इस्पात और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों की वृद्धि दर भी घटी।
कुल मिलाकर 8 बुनियादी उद्योगों कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, कोयला, बिजली, इस्पात, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद तथा उर्वरक की वृद्धि दर अप्रैल-नवंबर, 2012 की अवधि में घटकर 3.5 प्रतिशत रह गई है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.8 फीसदी रही थी। कुल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन 8 उद्योगों का भारांश 37.9 प्रतिशत है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
