29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
चित्रा रामकृष्ण शेयर बाजार जगत की गिनी चुनी दिग्गज महिलाओं में
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 01:08 PM
चित्रा रामकृष्ण भारत के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक बनने के बाद वह विश्व की उन गिनी चुली महिला अधिकारियों में शामिल हो जाएंगी, जो शेयर बाजारों की प्रमुख हैं।
विश्व के 20 प्रमुख शेयर बाजारों में सिर्फ दो महिला प्रमुख हैं। चित्रा फिलहाल एनएसई की संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं और वह 1 अप्रैल 2013 से पांच साल के लिए एनएसई की मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक होंगी।
सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्य के लिहाज से दुनिया के 20 शीर्ष शेयर बाजारों में से केवल दो में शीर्ष पर महिलाएं हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख निकी न्यूटन-किंग और चीन के शेन्चेन स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख लिफिंग सांग शामिल हैं।
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज के मुताबिक एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्य 1,178 अरब डॉलर है और इस मामले में यह विश्व में 12वें नंबर पर है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
