29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
भारत सबसे तेजी से बढ़ता व्यापारिक देश होगा: एचएसबीसी
मुंबई, एजेंसी
First Published:04-12-12 09:54 PM
चीन के साथ बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार, समृद्ध होते उपभोक्ता और व्यापारियों का विश्वास उच्च स्तर पर पहुंचने से 2013 की शुरुआत से ही भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते व्यापारिक देश में शुमार हो जाएगा।
एचएसबीसी की ओर से मंगलवार को जारी व्यापारिक अनुमान में कहा गया है कि भारत-चीन के द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय इजाफा हो रहा है और यह चीनी उत्पादों का प्रमुख बाजार बन रहा है। इसमें कहा गया कि 2013-15 के दौरान भारत की आयात वृद्धि औसतन 20 प्रतिशत रहेगी।
सर्वेक्षण में शामिल सभी 23 बाजारों में भारत शीर्ष पर रहा है। इसके अलावा भारत एचएसबीसी के व्यापार भरोसा सूचकांक में भी शीर्ष पर है और उसका वैश्विक परिदृश्य सबसे बेहतर है।
61 फीसद व्यापारियों ने इस दौरान वृद्धि की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट में छह माह के दौरान 23 बाजारों के 5,800 निर्यातकों, आयातकों और व्यापारियों को शामिल किया गया। इसमें 135 के स्कोर के साथ भारत सबसे विश्वास वाले देश के रूप में उभरा है। पिछले छह माह में भरोसे का स्तर सुधरा है।
सर्वेक्षण में शामिल 71 प्रतिशत आयातकों और निर्यातकों ने व्यापार बढ़ने की उम्मीद जताई है वहीं 24 फीसदी का कहना है कि कारोबार वर्तमान स्तर पर कायम रहेगा।
00

चीन| द्विपक्षीय| व्यापार| |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
