सोमवार, 20 मई, 2013 | 22:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मई में कारों की बिक्री में 3 फीसदी का इजाफा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-06-12 12:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश में कारों की बिक्री इस साल मई में 2.78 प्रतिशत बढ़कर 1,63,229 इकाई रही। इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में यह 1,58,809 इकाई थी।
 
सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में मोटरसाइकिल की बिक्री 7.24 प्रतिशत बढ़कर 8,87,634 इकाई रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 8,27,746 इकाई थी।
  
स्कूटर समेत दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री इस वर्ष मई महीने में 11.40 प्रतिशत बढ़कर 11,92,688 इकाई रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 10,70,603 इकाई थी। सियाम के मुताबिक मई महीने में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 9.12 प्रतिशत बढ़कर 62,025 इकाई रही जो एक वर्ष इसी महीने में 56,841 इकाई थी।
 
कुल मिलाकर सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री मई 2012 में 10.52 प्रतिशत बढ़कर 15,13,032 इकाई रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 13,69,070 इकाई थी। 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°