29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
सेबी ने रोटोमेक ग्लोबल पर पांच लाख का जुर्माना लगाया
मुंबई, एजेंसी
First Published:08-01-13 09:48 PM
Last Updated:08-01-13 10:56 PM
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने फलालेस डायमंड इंडिया लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीद के बारे में सार्वजनिक घोषणा नहीं करने के आरोप में रोटेमेक ग्लोबल पर पांच लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया।
सेबी ने पाया कि रोटेमेक ग्लोबल ने फलालेस डायमंड इंडिया लिमिटेड के 40 लाख शेयरों की खरीदारी की जो कि कंपनी में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर थी। यह खरीदारी चार कंपनियों से 30 और 31 अक्टूबर 2009 को की गई और इसकी सार्वजनिक घोषणा भी नहीं की गई।
सेबी नियमों के अनुसार कोई भी कंपनी किसी दूसरी कंपनी में यदि उसे 15 प्रतिशत से अधिक मताधिकार देने वाली खरीदारी करती है तो उसे ऐसे सौदे के चार कार्य दिवसों के भीतर सार्वजनिक घोषणा करनी होगी।
रोटोमेक ग्लोबल ने ये शेयर अभिषेक जैन, जलक जैन, मनमोहन जेम्स और सेथिया जेम्स से खरीदे। सेबी ने यह भी पाया कि ये शेयर दिसंबर 2009 से मार्च 2010 के बीच वापस इन्हीं कंपनियों को हस्तांतरित कर दिये गये।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
