सोमवार, 20 मई, 2013 | 22:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मोबाइल बैंकिंग के लिए एयरटेल का एक्सिस से करार
मुंबई, एजेंसी
First Published:16-05-12 02:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारती एयरटेल के ग्राहक अब अपने मोबाइल फोन के जरिए एक्सिस बैंक में सीमित सुविधा वाले बजट खाते खोल सकेंगे और नकदी जमा व निकासी के साथ ही नकदी हस्तांतरण जैसे लेनदेन कर सकेंगे।
   
देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी मोबाइल फोन सेवा कंपनी भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक ने एयरटेल मनी प्लेटफार्म के जरिए बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए साझीदारी करने की आज घोषणा की।
   
भारती एयरटेल के सीईओ (भारत व दक्षिण एशिया) संजय कपूर ने कहा कि हाल ही में देशभर में एयरटेल मनी पेश किए जाने के बाद हम ग्राहकों के लिए अपने मोबाइल कामर्स को और मजबूत करने की दिशा में एक्सिस बैंक के साथ गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं।
   
शुरुआत में यह सुविधा दिल्ली और मुंबई से धन भेजने और बिहार व पूर्वी यूपी में धन प्राप्त करने के लिए उपलब्ध होगी। इसके बाद, इसे देश के अन्य हिस्सों में उपलब्ध कराया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°