इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
व्यापार मेले में असम को स्वर्ण और केरल को रजत पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-11-12 05:07 PM
Last Updated:27-11-12 11:14 PM
प्रगति मैदान में आयोजित 32वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बेहतर प्रदर्शनी के लिए असम को स्वर्ण और केरल को रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंजाब और राजस्थान को प्रशंसा पत्र दिया गया।
केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में कृषि मंत्रालय को कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया जबकि ऊर्जा मंत्रालय को रजत पदक दिया गया। इसमें बिजली क्षेत्र के तमाम उपक्रम शामिल हैं।
वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री डी पुरंदेश्वरी ने मेले के अंतिम दिन आयोजित समारोह में ये पुरस्कार भेंट किए। पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में मणिपुर को स्वर्ण जबकि अरुणाचल प्रदेश को प्रशंसा पत्र दिया गया। मेले की आयोजक संस्था भारत व्यापार संवर्धन संगठन इटपो की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक रीता मेनन ने इस अवसर पर कहा कि प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मेला काफी सफल रहा है। मेले के दौरान खान-पान और साफ-सफाई के लिहाज से व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया। दर्शकों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उनका जवाब था मंगलवार को अंतिम दिन दर्शकों की संख्या 15 लाख तक पहुंच सकती है। मेले के आखिरी दिनों में दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि व्यापार मेला न केवल कारोबार के लिहाज से बेहतर मंच है बल्कि यह शिक्षा, कला, संस्कृति, हमारी विरासत और धरोहर को जानने समझने का भी मौका मिलता है। आईआईटीएफ 12 के भागीदार राज्य के तौर पर उत्तराखंड और फोकस राज्य के लिए अंडमान नीकोबार द्वीप को सम्मानित किया गया। इसमें भागीदार देश के तौर पर बेलारुस और फोकस देश के लिए दक्षिण अफ्रीका को सम्मानित किया गया। सार्वजनिक उपक्रमों में कयर बोर्ड को स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय डिजाइन और उत्पाद विकास केन्द्र को रजत पदक दिया गया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल