बुधवार, 19 जून, 2013 | 08:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मारुति ने बहुउपयोगी वाहन अर्टिगा को लांच किया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-04-12 03:52 PM
Last Updated:12-04-12 03:54 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बहुउपयोगी वाहन वर्ग में धमाकेदार प्रवेश करते हुए गुरुवार को अर्टिगा पेश की।

कंपनी के मुख्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक शिंजो नाकानिशी ने इसका अनावरण किया। बहुउपयोगी वर्ग में मारुति का यह पहला वाहन है और तेजी से बढ़ रहे इस वर्ग के बड़े हिस्से पर काबिज होने के उद्देश्य से कंपनी ने अर्टिगा की कीमत को बेहद किफायती रखा है। पेट्रोल और डीजल दोनों श्रेणियों में पेश अर्टिगा की कीमत 5.89 लाख रुपए से लेकर 8.45 लाख रुपए के बीच है।

नाकानिशी ने इसे पेश करते हुए बताया कि नई स्विफ्ट के प्लेटफार्म पर तैयार अर्टिगा पर कंपनी ने कुल 410 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्टिगा अपनी श्रेणी को स्वयं ईजाद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के शहरों में लोगों की पसंद एक ऐसे वाहन की और अधिक आकर्षित हो रही थी, जिसमें ज्यादा जगह हो और वह आकार में बड़ा नहीं हो और दाम में भी किफायती हो। मारुति ने ग्राहकों की इस पसंद को ध्यान में रखकर अर्टिगा को तैयार किया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°