बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
मध्यमवर्ग को मिली कर कटौती आगे बढ़े: ओबामा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:08-12-12 05:22 PM
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) से अमेरिकी मध्यमवर्गीय परिवारों को मिली कर छूट को आगे बढ़ाने को मंजूरी देने का आग्रह किया।
कर दरों में कटौती की यह छूट इस महीने समाप्त हो रही है। उन्होंने रिपब्लिक पार्टी के सांसदों से भी कहा कि वह अमेरिका के धनी नागरिकों को ऊंची दर पर कर भुगतान करने के लिए कहें।
राष्ट्र के नाम अपने साप्ताहिक संबोधन में ओबामा ने कहा कि समय निकलता जा रहा है। मध्यवर्ग को मिली कर कटौती की समय-सीमा इस साल अंत में समाप्त हो रही है।
ओबामा ने कहा दो बातें हैं जो हो सकती है। पहला, कांग्रेस कुछ नहीं करती है तो अमेरिका का हर परिवार देखेगा कि एक जनवरी को उनकी आयकर देनदारी अपने आप ही बढ़ जाएगी। चार सदस्यों वाले आम मध्यमवर्गीय परिवार की कर देनदारी में अपने आप 2,200 डॉलर तक बढ़ जाएगी। यह परिवारों के लिये ठीक नहीं होगा, व्यवसाय पर भी इसका बुरा असर होगा और इससे हमारी पूरी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा।
ओबामा ने कहा कि कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद यदि इस तरह का कानून पारित कर देती है तो इन सब प्रभावों से बचा जा सकता है। इस कानून में प्रत्येक व्यक्ति की ढाई लाख डॉलर तक की आय पर कर वृद्धि लागू नहीं होगी।
राष्ट्रपति ने कहा यदि ऐसा होता है तो 98 प्रतिशत अमेरिकियों और 97 प्रतिशत छोटे उद्यमियों को काफी राहत मिलेगी। यहां तक कि धनी अमेरिकियों को भी उनकी पहली ढाई लाख डॉलर तक की आय पर कर कटौती का लाभ मिलेगा। सभी परिवारों को कुछ शांति मिलेगी।
00

अमेरिका| राष्ट्रपति| बराक| ओबामा |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
