रविवार, 19 मई, 2013 | 09:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बजट संकट दूर करने में करें मदद: ओबामा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:22-12-12 05:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सांसदों से विशेषकर विपक्ष के रिपब्लिकन सांसदों से मौजूदा बजट संकट से पार पाने का आह्वान किया है। यह संकट अगले 10 दिन में दूर किया जाना है।

इस बजट में किए गए प्रावधानों से मध्यम श्रेणी के करदाताओं को कर कटौती का लाभ आगे भी बना रहेगा और आने वाले संकट से बचा जा सकेगा।

ओबामा ने अपने साप्ताहिक संबोधन में कहा हम इस काम को आपस में मिलकर ही कर सकते हैं। हमें इसके लिए कुछ साझा वजह तलाशनी होगी।

अमेरिका के समक्ष खड़े इस बजट संकट के समाधान की दिशा में यदि सहमति नहीं बनती है तो देश में गंभीर आर्थिक संकट हो जाएगा और मध्यम वर्ग के लिए आयकर की दरों में वृद्धि हो जाएगी।

ओबामा ने कहा इस समस्या के बारे में हर कोई किस तरह से सोच समझ रहा है। यहां किस तरह काम हो रहा है इस पर सभी के बीच एक राय नहीं है। लेकिन हमारे पास इसके लिये केवल 10 दिन का समय है।

उन्होंने कहा इसलिये मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस का हर सदस्य इस बारे में सोच रहा है। किसी को भी जो वह सोच रहा है पूरा शत-प्रतिशत नहीं मिल सकता है। इसमें पार्टियों के बीच कोई आपसी प्रतिस्पर्धा का भी सवाल नहीं है। हम जो कुछ यहां करेंगे उसका पूरी दुनिया पर असर होगा।

ओबामा ने कहा वह चाहते हैं कि अगले साल देश में अच्छी आर्थिक वृद्धि हासिल हो। मैं चाहता हूं कि अगला साल ऐसा हो जिसमें अधिक नौकरियों के अवसर हों। ज्यादा कामधंधे शुरू हों, कुछ चुनौतियां जो हमारे सामने हैं, उनमें से कुछ हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन हम एक बेहतर बजट तैयार कर सकते हैं।

ओबामा ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान वह दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में लाने, मध्यम वर्ग को कर वृद्धि से बचाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक वृद्धि में भागीदार बनाने के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया।

यह एक संतुलित प्रस्ताव है जिसमें खर्चों में कटौती के साथ-साथ देश के सबसे धनी नागरिकों को अधिक कर देने के लिए कहा जा रहा है। इसमें ऐसे प्रस्ताव हैं जिनसे मध्यम वर्ग मजबूत होगा और दीर्घकाल में अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

ओबामा ने कहा सांसदों के साथ बातचीत के दौरान मैंने रिपब्लिकन सांसदों के साथ कई मुद्दों पर समझौता किया। कर और खर्च के मामले में उनकी बातों को काफी कुछ मान लिया गया। ऐसे में वास्तविक डॉलर के मामले में हमारे बीच अब उतनी दूरी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि वह अभी भी व्यापक पैकेज के लिये तैयार हैं। उन्हें अभी भी विश्वास है कि राजकोषीय घाटे को कम करने से अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और कारोबारियों के विश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बजट संकट की समय सीमा के बारे में ओबामा ने कहा कि यह 10 दिन में समाप्त हो रही है और इस समय सीमा में यदि सहमति नहीं बनती है तो मौजूदा कानून के तहत नए वर्ष से अमेरिका के सभी नागरिकों पर अपने आप ही कर की दरें बढ़ जाएंगी। ओबामा जल्द ही परिवार के साथ नए साल की छुटिटयां बिताने हवाई रवाना होने वाले हैं।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°