हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
ढाका में दक्षिण एशिया महिला उद्यमियों का सम्मेलन
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:01-12-12 03:28 PM
अमेरिका ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये एक दक्षिण एशिया महिला उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है।
भारत सहित दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन दिये जाने के लिये इस विचार गोष्ठी का आयोजन बांगलादेश की राजधानी ढाका में किया जायेगा।
चार दिन की यह विचार गोष्ठी आठ दिसंबर को शुरू होगी और इसमें लघु और मध्यम आकार की उद्यमियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा। दक्षिण एशिया क्षेत्र में महिला उद्यमियों के बीच एक दूसरे देश में संपर्क स्थापित करने के लिये भी इस मंच का उपयोग होगा।
अमेरिकी सरकार के यहां जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में कई अहम मुद्दों पर गौर किया जायेगा। व्यापार और उद्यमशीलता के जरिये महिला सशक्तिकरण, प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका तथा उन पहलुओं पर गौर किया जायेगा जिनसे महिला उद्यमशीलता और संचालन के लिये अनुकूल माहौल बनता है।
इस विचार गोष्ठी में दक्षिण और मध्य एशियाई देशों से करीब 120 भागीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। ये भागीदार अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, बांगलादेश, भूटान, बर्मा, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका तथा कुछ अन्य क्षेत्रों से यहां पहुंचेंगे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल