फोटो गैलरी

Hindi Newsअलीबाबा के जैक की संपत्ति 2014 में सबसे अधिक बढ़ी

अलीबाबा के जैक की संपत्ति 2014 में सबसे अधिक बढ़ी

अलीबाबा के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा की संपत्ति में 2014 में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई। अरबपति उद्यमी की संपत्ति वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा 18.5 अरब डॉलर बढ़कर 29.2 अरब डॉलर हो गई। मशहूर...

अलीबाबा के जैक की संपत्ति 2014 में सबसे अधिक बढ़ी
एजेंसीWed, 17 Dec 2014 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीबाबा के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा की संपत्ति में 2014 में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई। अरबपति उद्यमी की संपत्ति वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा 18.5 अरब डॉलर बढ़कर 29.2 अरब डॉलर हो गई।

मशहूर निवेशक वारेन बफे इस साल सार्वाधिक लाभ दर्ज करने वाले अरबपतियों की सूची में दूसरे नंबर पर रहे। निजी संपत्ति परामर्शक वेल्थ-एक्स के मुताबिक अंग्रेजी के शिक्षक से अरबपति का सफर तय करने वाले उद्यमी इस साल सबसे अधिक फायदे में रहे। उनकी संपत्ति में 173 प्रतिशत का इजाफा हुआ। सितंबर में आए अलीबाबा के बेहद सफल आईपीओ और उसके बाद कंपनी शेयरों के अच्छे प्रदर्शन से उनकी संपत्ति बढ़ी है।

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन को 2014 में 13.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ जो पिछले साल के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है और इससे उनकी संपत्ति बढ़कर 72.6 अरब डॉलर हो गई। इस बीच विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स की निवल संपत्ति 2014 में 10.5 अरब डॉलर बढ़ी और 83.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई और वह सबसे अधिक लाभ दर्ज करने वालों की वेल्थ एक्स सूची में तीसरे नंबर पर रहे।

सबसे ज्यादा लाभ कमाने वालों की सूची में शीर्ष पांच में फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और दूरसंचार कंपनी ऐल्टिस के संस्थापक पैट्रिक द्राही भी शामिल हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 8.4 अरब डॉलर बढ़कर 33.1 अरब डॉलर हो गई, जबकि द्राही की संपत्ति 5.1 अरब डॉलर बढ़कर 12.9 अरब डॉलर रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें