ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
पेश हुई किंगफिशर एयरलाइंस की पुर्नसंचालन योजना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-12-12 05:12 PM
नकदी संकट से गुजर रही विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने लाइसेंस के नीवनीकरण की आखिरी तारीख से कुछ ही दिनों पहले सोमवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को विमानों का संचालन फिर से शुरू करने की योजना (रिवाइवल योजना) सौंप दी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने (किंगफिशर एयरलाइंस) आज (सोमवार को) नागरिक उड्डयन महानिदेशक के साथ हुई एक बैठक में उन्हें अपनी पर्नसचालन योजना पेश कर दी।
कंपनी ने हालांकि इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है। महानिदेशालय ने 20 अक्टूबर को कंपनी के संचालन लाइसेंस को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि उसके पास कोई पुर्नसचालन योजना नहीं है।
विमानन कंपनी की उड़ानों का संचालन एक अक्टूबर से जारी कार्मिकों की हड़ताल के बाद से बाधित है। विमानन कम्पनी के लाइसेंस के नवीनीकरण की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2012 है।
वित्तीय संकट से निकलने के लिए विमानन कंपनी विदेशी विमानन कंपनियों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए 49 फीसदी की अधिकतम प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा में से 46 फीसदी को विदेशी विमानन कंपनी द्वारा संभावित निवेश के लिए आरक्षित कर रखा है, जबकि शेष तीन फीसदी हिस्सेदारी विदेशी संस्थागत निवेशकों, विदेशी योग्य निवेशकों तथा गैर रणनीतिक निवेशकों के लिए छोड़ रखा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
