मंगलवार, 21 मई, 2013 | 18:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दूरसंचार पर मंत्रीसमूह की बैठक एक-दो दिनों में: पवार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-07-12 03:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कृषि मंत्री शरद पवार की अध्यक्षता में दूरसंचार क्षेत्र के पुनर्गठित अधिकार प्राप्त मंत्रीसमूह की सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक को टाल दिया गया है।

मंत्री समूह की इस बैठक में दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी के बारे में निर्णय लिया जाना है। इससे पहले प्रणव मुखर्जी मंत्री समूह के अध्यक्ष थे, लेकिन उन्हें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाये जाने के बाद मुखर्जी  ने वित्त मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया। उनके त्यागपत्र के बाद समूह की यह पहली बैठक होगी।

पवार ने कहा कि मुझे कुछ दूसरे काम हैं जिसकी वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब यह बैठक कल या फिर परसों होगी। इससे पहले यह बैठक 21 जून को होने वाली थी जिसमें स्पेक्ट्रम मूल्य और दूसरे संबंधित मुद्दों पर निर्णय किया जाना था। लेकिन मुखर्जी राष्ट्रपति चुनाव में उतरने से ठीक पहले इस तरह की अहम बैठक में भाग नहीं लेना चाहते थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°