आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग के केस में फंसी अभिनेत्री सना खान, हुई फरार श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी न्यायाधीश, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार
यूनिनॉर को है लाभ आने की उम्मीद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 06:08 PM
यूनिनॉर उत्तर प्रदेश (पूर्व) में लाभ में आ चुकी है। कंपनी को भरोसा है कि 2013 के अंत तक वह सभी दूरसंचार सर्किलों में लाभ की स्थिति में आ जाएगी।
टेलीनॉर समूह के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉन फ्रेडरिक बकसास ने कहा कि हम भारत में पहली बार लाभ में पहुंचकर काफी प्रसन्न हैं। उम्मीद है कि 2013 तक हम सभी सर्किलों में लाभ में होंगे।
नॉर्वे की कंपनी टेलीनॉर की भारतीय दूरसंचार उपक्रम यूनिनॉर में बहुलांश हिस्सेदारी है। यूनिनॉर का लाइसेंस उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार 18 जनवरी, 2013 तक वैध है। इस तारीख के बाद कंपनी की परिसंपत्तियां और कारोबार नई इकाई टेलीविंग्स को स्थानांतरित हो जाएंगी, जिसमें टेलीनॉर की 74 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
बकसास ने कहा कि फिलहाल छह सर्किलों जहां हमें स्पेक्ट्रम हासिल हुआ है हमारे ग्राहकों की संख्या तीन करोड़ है। उत्तर प्रदेश पूर्व में हम 2013 की लक्षित तारीख से पहले ही लाभ में पहुंच गए हैं। वहां हमारे उपभोक्ताओं की संख्या 72 लाख है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
