सोमवार, 20 मई, 2013 | 02:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
TVS मोटर्स की बिक्री नवंबर में दो प्रतिशत घटी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-12-12 02:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चेन्नई की वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री इस साल नवंबर के दौरान 2.11 प्रतिशत घटकर 1,71,837 वाहन रह गयी। कंपनी ने पिछले वर्ष इसी अवधि में कुल 1,75,535 वाहन बेचे थे।
   
कंपनी ने आज एक बयान में कहा कि उसकी दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल के 1,72,829 वाहन के मुकाबले 3.50 प्रतिशत घटकर 1,66,783 वाहन रह गयी।
   
नवंबर 2012 में कंपनी ने 37,470 स्कूटर बेचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 44,301 स्कूटर बेचे थे। इस साल इसमें 15.42 प्रतिशत गिरावट रही। वहीं इस दौरान कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 4.62 प्रतिशत बढ़कर 65,494 मोटरसाइकिल हो गयी। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 62,608 मोटरसाइकिल बेची थी।
   
कंपनी की घरेलू बाजार में दो पहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आयी और यह 1,50,056 वाहन रह गयी। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,50,406 वाहन था।
   
इस दौरान कंपनी की तिपहिया वाहन बिक्री में भारी वद्धि दर्ज की गई। पिछले साल इसी अवधि की 2,706 वाहन के मुकाबले इस साल नवंबर में कंपनी ने 5,054 तिपहिया वाहन बेचे। यह वद्धि 86.77 प्रतिशत रही।
   
कंपनी के कुल निर्यात में 17.27 प्रतिशत की गिरावट आयी। इस दौरान वाहनों का निर्यात 24,271 से घटकर 20,080 वाहन रह गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°