खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
टीवीएस ने फीनिक्स को बाजार में उतारा
जयपुर, एजेंसी
First Published:15-12-12 11:26 AM
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी प्रीमियम एक्जीक्यूटिव डीलक्स 125 सीसी मोटरसाइकिल 'टीवीएस फीनिक्स 125' लांच की है। कंपनी के अनुसार इस श्रेणी में यह सबसे ज्यादा विशेषताओं से लैस मोटरसाइकिल है।
टीवीएस फीनिक्स 125 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो बाइक पर केवल सामान्य आवाजाही से ऊपर उठकर सवारी का शानदार अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। फीनिक्स 125 प्रीमियम फीचरों से युक्त है और इसमें एकदम नया व बहुत ही परिष्कृत 125 सीसी ईकाथ्रस्ट इंजन है जो अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ईधन कार्यदक्षता के साथ बेहतरीन पिकअप देता है। यह बाइक प्रीमियम शैली और इस सैंगमेंट में पहली बार पेश किए जा रहे अनूठे फीचरों के साथ सुविधा का उत्कृष्ट संयोजन है।
टीवीएस मोटर कंपनी के जनरल मैनेजर मार्केटिंग अरुण सिद्वार्थ ने पत्रकारों को बताया कि इस मोटरसाइकिल के लिए हमने एक बिल्कुल नया इंजन विकसित किया है। जिसमें कई अनूठी खासियतें है। इस सैंगमेंट में हमारा मार्केट शेयर बढेगा। अब हम मोटरसाइकिल बाजार के इकॉनामी एक्जीक्यूटिव और प्रीमियम सेगमैंट में मौजदूगी रखते हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
