छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
सुजुकी के चेयरमैन 24 अगस्त को मोदी से मिलेंगे
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:18-08-12 07:39 PM
सुजुकी मोटर कारपोरेशन के चेयरमैन व सीईओ ओसामू सुजुकी के अगले सप्ताह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है जिसमें वह राज्य में 4,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
सुजुकी मोटर की अनुषंगी मारुति सुजुकी इंडिया गुजरात में यह निवेश कर रही है। उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुजुकी मोटर के सीईओ 24 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां से 110 किलोमीटर दूर मंडल तालुका में संयंत्र का निर्माण, सुजुकी के गुजरात दौरे के बाद शुरू होगा।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 2015-16 तक गुजरात में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। यह हरियाणा के बाहर उसका सबसे बड़ा निवेश है। पहले चरण में संयंत्र की कुल क्षमता ढाई लाख कारों की होगी।
दिलचस्प है कि सुजुकी का भारत दौरा ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब मारुति सुजुकी इंडिया अपने मानेसर संयंत्र में 21 अगस्त को परिचालन बहाल करने जा रही है। यह संयंत्र हिंसा के बाद बंद कर दिया गया था।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
