फोटो गैलरी

Hindi Newsहिरासत में स्पीक एशिया का सीओओ

हिरासत में स्पीक एशिया का सीओओ

वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रही ऑनलाइन सर्वे कम्पनी स्पीक एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तारक बाजपेयी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुवार देर रात हिरासत में लिया। शहर पुलिस...

हिरासत में स्पीक एशिया का सीओओ
एजेंसीFri, 29 Jul 2011 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रही ऑनलाइन सर्वे कम्पनी स्पीक एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तारक बाजपेयी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुवार देर रात हिरासत में लिया।

शहर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बाजपेयी को जालसाजी के मामले में विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 इलाके से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में लिया। उन्होंने इस मामले की विस्तत जानकारी होने से इंकार किया। सिंह ने बताया कि बाजपेयी को विस्तत पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें