शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 14:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार  उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान  भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
 
बिजली उत्पादन वृद्धि पर योजना आयोग का जोर
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-05-12 01:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
योजना आयोग बिजली क्षेत्र के लिये 12वीं पंचवर्षीय योजना को अंतिम रूप देने के लिये बिजली मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकता है। अतिरिक्त क्षमता जोड़े जाने के लक्ष्य से जुड़े मतभेद के बीच यह बैठक होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय 2012-17 के दौरान 76,000 मेगावाट क्षमता वृद्धि की उम्मीद कर रहा है लेकिन योजना आयोग कुल क्षमता में 90,000 मेगावाट का इजाफा किये जाने की वकालत कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक योजना आयोग 12वीं योजना (2012-17) के लक्ष्यों पर चर्चा के लिये बिजली मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि क्षमता विस्तार मुद्दे के साथ बिजली क्षेत्र के लिये पांच वर्षीय योजना के बारे में संभवत: बुधवार को विचार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता योजना आयोग के सदस्य बीके चतुर्वेदी कर सकते हैं।

ईंधन की कमी के कारण बिजली उत्पादन पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए बिजली मंत्रालय ने 12वीं योजना के दौरान 76,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 11वीं योजना के दौरान कुल बिजली उत्पादन में करीब 55,000 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता का इजाफा हुआ। यह संशोधित लक्ष्य 62,000 मेगावाट से कहीं कम है। शुरू में यह लक्ष्य 79,000 मेगावाट रखा गया था।

उधर, 12वीं योजना के लिये अनुमान तय करने को लेकर बिजली पर गठित कार्यकारी समूह ने कुल 13,72,580 करोड़ रुपए की जरूरत का अनुमान जताया है। इसमें से करीब 6,38,600 करोड़ रुपए बिजली उत्पादन के लिये जबकि बिजली वितरण के लिये 3,06,235 करोड़ रुपए का आकलन किया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°