ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
कार और मोटरसाइकिल की बिक्री पर लगा ब्रेक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-06-12 10:56 PM
Last Updated:01-06-12 11:27 PM
पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी और महंगे वाहन ऋण ने मोटरसाइकिल और कार की बिक्री की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मई में कुछ कंपनियों की बिक्री घटी तो कुछ की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मई, 2012 में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 4.99 प्रतिशत घटकर 98,884 कारों की रही। कंपनी ने पिछले साल मई में 1,04,073 कारें बेची थीं।
इसी तरह, दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री घरेलू बाजार में महज 2.85 प्रतिशत बढ़कर 32,010 कारों की रही। हालांकि, कंपनी का निर्यात 42.20 प्रतिशत बढ़कर 23,660 कारों का रहा जिसके चलते कंपनी की कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 55,670 कारों की रही।
कंपनी के निदेशक (मार्केटिंग व बिक्री) अरविंद सक्सेना ने कहा कि हाल ही में पेट्रोल की कीमतें बढ़ाए जाने से बाजार की धारणा कमजोर हुई है। मांग परिदृश्य बहुत सुनहरा नहीं दिखता।
टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 4 प्रतिशत बढ़कर 64,347 वाहनों की रही। इसमें वाणिज्यिक एवं यात्री वाहनों की बिक्री शामिल है। इस दौरान, इंडिका रेंज की कारों की बिक्री एक प्रतिशत घटी, जबकि इंडिगो की बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान, जीएम इंडिका की बिक्री 27 प्रतिशत घटकर 6,079 कारों की रही, जबकि मई, 2011 में कंपनी ने 8,329 कारों की बिक्री की थी। इसी तरह, फोर्ड इंडिया की कुल बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 7,729 कारों की रही, जबकि पिछले साल मई में कंपनी ने 9,057 कारें बेची थीं।
हालांकि, कई वाहन कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनकी बिक्री में अच्छी बढ़त देखी गई। मसलन, स्पोटर्स यूटिलिटी वीकल (एसयूवी) की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 43,988 वाहनों की रही जो मई, 2011 में 34,323 वाहनों की थी।
इसी तरह, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री दोगुना से अधिक होकर 15,501 वाहनों की रही, जबकि लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 450 कारें बेचीं।
दोपहिया वाहन कंपनियों में हीरो मोटोकार्प की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 5,56,644 इकाइयों की रही। हालांकि, टीवीएस मोटर कंपनी के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री घटकर 1,73,092 इकाइयों पर आ गई, जबकि मई, 2011 में कंपनी ने कुल 1,81,891 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी।
इस दौरान, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की कुल बिक्री 52.02 प्रतिशत बढ़कर 2,21,540 इकाइयों की रही। वहीं, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री 21.59 प्रतिशत बढ़कर 36,746 इकाइयों की रही।
00

पेट्रोल| कीमत| वाहन ऋण| मोटरसाइकिल| कार| बिक्री घटी|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
