मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
शीर्ष अधिकारियों ने आर्थिक हालात का जायजा लिया
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-06-12 04:58 PM
Last Updated:28-06-12 05:00 PM
आर्थिक क्षेत्र में निराशा के वातावरण को दूर करने की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील के एक दिन बाद विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के सचिवों ने गुरुवार को कैबिनेट सचिव के साथ एक बैठक में आर्थिक हालात का जायजा लिया ताकि वृद्धि में नरमी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के बाद कहा मंत्रिमंडल सचिव (अजित सेठ) ने आर्थिक मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की। हमने मौजूदा आर्थिक हालात का जायजा लिया।
इस बैठक में वित्त सचिव आरएस गुजराल, आर्थिक मामलों के सचिव आर गोपालन, वाणिज्य सचिव एसआर राव, उद्योग सचिव सौरभ चंद्र और बिजली सचिव पी उमा शंकर ने भाग लिया।
प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए पद छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री सिंह ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला है। उन्होंने यह भार संभालने के एक दिन बाद अर्थव्यवस्था का जायजा लेने के लिए कल कई बैठकें की थीं और अधिकारियों से निवेश और कारोबार का वातावरण सुधारने पर बल दिया था।
सिंह ने निराशा के माहौल में बदलाव करने और स्वाभाविक व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की वृत्ति को फिर जगाने का आह्वान किया है। भारत की आर्थिक वृद्धि 2011-12 के दौरान घटकर नौ साल के निम्नतम स्तर 6.5 फीसदी पर आ गई और चालू वित्त वर्ष में भी इसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहने की उम्मीद है।
घरेलू मुद्रा भी हाल के हफ्तों में डॉलर के मुकाबले 57 से भी अधिक लुढ़क गई। सिंह ने कल प्रमुख आर्थिक सलाहकारों के साथ बैठक की थी जिनमें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु शामिल थे।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
