रविवार, 19 मई, 2013 | 07:14 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
चालू खाता घाटे को सीमित करना जरूरीः रंगराजन
चेन्नई, एजेंसी
First Published:29-11-12 01:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन ने कहा कि आने वाले समय में चालू खाता घाटे को कम कर सकल धरेलू उत्पाद के 2.5 फीसदी तक सीमित करना होगा।

गिरते निर्यात के बीच चालू खाते का घाटा 4.5 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने हालांकि कहा कि चालू वित्त वर्ष में चालू खाते का घाटा 3.5 फीसदी रहेगा। रंगराजन ने कहा कि चालू खाते का घाटा फिलहाल उच्च स्तर है और हमें इसे और घटाने की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें चालू खाता घाटे को कम कर सकल घरेलू उत्पाद के 2.5 फीसदी पर लाने का लक्ष्य रखना चाहिए जो फिलहाल 4.5 फीसदी है, लेकिन चालू वित्त वर्ष के दौरान शायद चालू खाता घाटा करीब 3.5 फीसदी रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि मुश्किल दौर से गुजर रही है और अर्थव्यवस्था की वृद्धि की राह पर लाने के लिए चालू खाता घाटे को कम करने की जरूरत है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°