चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
नौ शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
मुंबई, एजेंसी
First Published:06-01-13 01:29 PM
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की अगुवाई में सेंसेक्स की शीर्ष नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 50,630 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
सप्ताह के दौरान आईटीसी को छोड़कर शीर्ष दस कंपनियों में अन्य के बाजार पूंजीकरण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। सप्ताह के दौरान ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 16,170 करोड़ रुपये बढ़कर 2,43,617 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी आई।
ओएनजीसी के बाद सबसे ज्यादा लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा। एसबीआई की बाजार हैसियत में सप्ताह के दौरान 7,184 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 1,66,741 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान 6,601 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 2,78,498 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं टीसीएस को सप्ताह के दौरान 6,302 करोड़ रुपये का लाभ हुआ और कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2,53,949 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
