शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
दक्षिण भारत में सबसे बड़ा मॉल बनाएगी लैंको
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:30-11-12 02:41 PM
Last Updated:30-11-12 02:43 PM
लैंको हिल्स ने शुक्रवार को यहां 500 करोड़ रुपये के निवेश से 'मेगा मॉल' का निर्माण करने की घोषणा की। मॉल 3० लाख फुट में फैला होगा और माना जा रहा है कि यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा मॉल होगा।
कम्पनी के एक बयान के मुताबिक यह 30 महीने में बन कर तैयार होगा। मॉल हैदराबाद और सिकंदराबाद के लोगों के लिए एक नया अनुभव दिलाने वाला होगा। यहां खरीददारी, फिल्म, खेल, मनोरंजन और खान पान के लिए दूसरे मॉल की तुलना में अधिक विकल्प होंगे।
मॉल में 5,000 कारों के लिए बहुमंजिली पार्किंग सुविधा होगी और मॉल में 12 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन होंगे। यह मॉल राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी तथा वित्तीय जिला मणिकोंडा में 100 एकड़ क्षेत्र में तैयार हो रहा है।
लैंको हिल्स ने जुलाई में डोमिना का निर्माण शुरू करने की घोषणा की थी, जो दो बहुमंजीली आवासीय इमारतों की परियोजना है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
