सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
चीन से रसायनों की डंपिंग की जांच शुरू
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-06-12 04:35 PM
भारत ने चीन से कथित तौर पर रसायनों की डंपिंग की जांच शुरू कर दी है। इन रसायनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से फोटोग्राफी तथा चिकित्सा एप्लिकेशनों में होता है। घरेलू कंपनियों की शिकायत पर यह जांच शुरू की गई है।
विभिन्न देश डंपिंग रोधी जांच यह पता लगाने के लिए करते हैं कि कहीं सस्ते आयात से उनका उद्योग तो प्रभावित नहीं हो रहा है। बचाव उपायों के तहत वे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) व्यवस्था के तहत डंपिंगरोधी शुल्क लगाते हैं।
वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाला डंपिंगरोधी एवं संबंधित शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) ने कथित तौर पर चीन से मेटा फिनेलीन डायमाइन की डंपिंग की जांच शुरू की है।
डीजीएडी ने कहा है कि डंपिंग रोधी जांच शुरू करने के लिए उचित प्रमाण हैं। डंपिंग रोधी जांच अक्टूबर, 2010 से दिसंबर, 2011 के लिए की जा रही है। हालांकि, घरेलू उद्योगों को होने वाले नुकसान का पता लगाने को पिछले तीन वर्षों 2008-09, 2009-10 और 2010-11 के आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
