फोटो गैलरी

Hindi Newsकर संग्रह इस बार लक्ष्य के पार जाने की संभावना जेटली

कर संग्रह इस बार लक्ष्य के पार जाने की संभावना: जेटली

सरकार को भरोसा है कि इस वित्त वर्ष में कर संग्रह 13.64 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से ऊपर रहेगा। पिछले वर्ष कर संग्रह लक्ष्य से कम रहा था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2014-15 के लिए तय...

कर संग्रह इस बार लक्ष्य के पार जाने की संभावना: जेटली
एजेंसीMon, 21 Jul 2014 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार को भरोसा है कि इस वित्त वर्ष में कर संग्रह 13.64 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से ऊपर रहेगा। पिछले वर्ष कर संग्रह लक्ष्य से कम रहा था।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2014-15 के लिए तय राजस्व संग्रह का लक्ष्य न केवल हासिल कर लिया जाएगा, बल्कि यह लक्ष्य को पार कर जाएगा। जेटली यहां आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्तों, प्रधान महानिदेशकों, मुख्य आयुक्तों व महानिदेशकों के 30वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने जोर दिया कि आयकर विभाग की विश्वसनीयता उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है।

पीआईबी ने टि्वटर पर जेटली के हवाले से कहा कि आयकर विभाग की विश्वसनीयता उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है, यही वजह है कि विभाग के अधिकारियों से नैतिकता के उच्चतम मानक अपनाने की उम्मीद की जाती है। सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कर संग्रह से 13.64 लाख करोड़ रुपये की प्राप्ति होने का अनुमान है। बीते वित्त वर्ष के दौरान कर संग्रह तय लक्ष्य से 77,000 करोड़ रुपये कम रहा था। सरकार ने 11.58 लाख करोड़ रपये कर संग्रह किया था, जबकि बजट अनुमान 12.35 लाख करोड़ रुपये था।

अर्थव्यवस्था में नरमी के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए अप्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य हासिल होने में संदेह है। हालांकि, आयकर के मोर्चे पर लक्ष्य पार कर जाने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें