सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत वृद्धि हासिल करेगी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 05:54 PM
विदेशी बाजारों में अनुकूल मांग परिदृश्य बनने और घरेलू स्तर पर ढांचागत सुधारों के आगे बढ़ने से वर्ष 2013 में भारतीय अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रह सकती है।
गोल्डमैन साक्स की ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इस प्रमुख निवेश बैंकिंग संस्थान के एक अनुसंधान प्रपत्र के अनुसार वर्ष 2013 में आर्थिक वृद्धि दर धीरे-धीरे बढ़कर 6.5 प्रतिशत और वर्ष 2014 में 7.2 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।
इसमें कहा गया है, नीतिगत दरों में कमी आने से वित्तीय क्षेत्र में धीरे-धीरे अनुकूल रुख बनने, सुधारों से बढ़ता विश्वास और सामान्य कृषि उपज, को देखते हुये अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि वर्ष 2012 में 5.4 प्रतिशत से बढ़कर 2014 में 7.2 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और यदि सरकार सुधारों के रास्ते पर आगे बढ़ती रहती है तो यह 2015-16 में भी उच्चस्तर पर बनी रहेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के साथ-साथ वस्तु एवं सेवा कर, सब्सिडी का सीधे नकदी के तौर पर हस्तांतरण और माल परिवहन के लिये विशेष रेलवे लाइन बिछाने जैसी परियोजनाओं से काफी मदद मिलेगी।
इसके अलावा हमारा मानना है कि राजकोषीय मोर्चे पर आगे सुधार, वित्तीय उदारीकरण और ढांचागत क्षेत्र में सुधार आर्थिक वृद्धि के बढ़े स्तर को बनाये रखने के लिये जरूरी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
