पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
वोडाफोन के आवेदन पर वित्त मंत्रालय का जवाब जल्द
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-01-13 04:51 PM
राजस्व विभाग अपने नोटिस पर मोबाइल सेवा कंपनी वोडाफोन के आवेदन पर जवाब जल्द ही भेजेगा। ब्रिटेन की इस कंपनी को करीब 11,200 करोड़ रुपए का बकाया कर चुकाने का नोटिस भेजा गया था, कंपनी ने इस नोटिस पर आवेदन प्रस्तुत किया है।
सरकारी नोटिस में कंपनी को अमल की तरीख नहीं दी गयी है। वोडाफोन ने अपने जवाब में कहा कि उसके उपर ऐसा कोई कर बकाया नहीं है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम अपने नोटिस पर वोडाफोन के जवाब का जवाब एक-दो दिन में जवाब देंगे।
विभाग ने हाल ही में ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी को बकाया कर के संबंध में नोटिस भेजा था। यह मामला 2007 में हांगकांग की कंपनी हचिसन व्हाम्पोआ के भारतीय कारोबार का वोडाफोन द्वारा अधिग्रहण किए जाने से है। यह सौदा दो विदेशी कंपनियों के बीच का था पर इसमें जिस सम्पत्ति का सौदा हुआ वह भारत में स्थित है।
ब्रिटिश कंपनी ने कहा था वोडाफोन ने जवाब में कहा कि उसका मानना है कि इस सौदे के मामले में उसके उपर किसी किस्म का कर बकाया नहीं है। आयकर विभाग ने 22 अक्टूबर 2010 को पारित आदेश में केमैन आइलैंड में हुए सौदे के संबंध में 11,218 करोड़ रुपए का कर (ब्याज समेत) देने का आदेश दिया था।
उच्चतम न्यायालय ने 2012 में इस आदेश को पलट दिया। न्यायालय के इस निर्णय के बाद सरकार ने ऐसे मामलों से संबंधित आयकर कानून के प्रावधानों में संशोधन कर उन्हें पिछली तारीख से प्रभावी बना दिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
