बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
एस्सार पावर की माहन-1 की पहली इकाई चालू
मुंबई, एजेंसी
First Published:26-12-12 04:52 PM
एस्सार पावर ने मध्य प्रदेश में निर्माणधीन अपनी 1,200 मेगावाट क्षमता की माहन-1 बिजली घर परियोजना की पहली 600 मेगावाट की इकाई चालू कर दी है।
एक बयान में कहा गया है कि इसके साथ एस्सार पावर की कुल बिजली सृजन क्षमता 3,910 मेगावाट हो गई है जो मई 2010 में कंपनी के आईपीओ लाने के समय मात्र 1,220 मेगावाट ही था।
एस्सार एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश नय्यर ने कहा कि हमारा ध्यान अब माहन कोयला ब्लॉक के विकास पर होगा। इससे इस बिजली संयंत्र के लिए कम लागत पर ईंधन मिलेगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि माहन-1 इकाई आयातित कोयला तथा कोल इंडिया की ई-नीलामी से खरीदे गए कोयले का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने अंतरिम कोयला आपूर्ति व्यवस्था के लिए आवेदन भी कर रखा है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि एस्सार पावर ने माहन कोयला ब्लॉक के लिए मंजूरी चरण एक हासिल किया है। माहन-1 परियोजना की दूसरी 600 मेगावाट की इकाई अगले वित्तवर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2012) के दौरान वाणिज्यिक परिचालन चालू कर सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
