राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
रोजगार देने में गुजरात और हरियाणा अव्वल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-11-12 05:07 PM
पूरे देश में सेवा क्षेत्र शहरी इलाकों में रोजगार उपलब्ध कराने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र है, जबकि हरियाणा और गुजरात औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को रोजगार देने में अव्वल हैं।
उद्योग संगठन एसोचैम ने अपने एक अध्ययन के आधार पर यह दावा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार उद्योग में राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार का औसत प्रति एक हजार लोगों में 242 है, जबकि हरियाणा में यह संख्या 319 और गुजरात में 306 है।
अध्ययन के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में उद्योग में रोजगार प्रदान करने के मामले में हरियाणा और गुजरात अव्वल राज्य हैं। आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि ये दोनों राज्य सेवा क्षेत्र की तुलना में औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में अग्रणी है।
राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के हाल के आंकड़ों के अनुसार सेवा क्षेत्र में रोजगार का राष्ट्रीय औसत प्रति हजार लोगों में 683 है, जबकि गुजरात में यह आंकडा 641 और हरियाणा में 627 है। इसमें कहा गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में बिहार सबसे पिछडा राज्य है।
प्रति हजार लोगों में से बिहार में इस क्षेत्र में मात्र 121 लोगों को ही रोजगार मिलता है, जबकि असम में यह आंकड़ा 137 और झारखंड में यह 160 है। राजस्थान में इस क्षेत्र में प्रति हजार में से मत्र 186 लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
