छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
घरेलू कारों की बिक्री दिसंबर में 12.5 प्रतिशत घटी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-01-13 01:21 PM
घरेलू कारों की बिक्री पिछले साल दिसंबर में 12.51 प्रतिशत घटकर 1,41,083 इकाई रही। वर्ष 2011 के इसी महीने कंपनियों ने कुल 1,61,247 कारें बेची थीं।
वाहन कंपनियों का संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 4.83 प्रतिशत बढ़कर 8,44,113 इकाई रही। इससे पूर्व वर्ष 2011 के इसी महीने में यह संख्या 8,05,198 इकाई थी।
सियाम के अनुसार कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर 2012 में 13 प्रतिशत घटकर 62,786 इकाई रही। इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 72,166 दो पहिया वाहन बिके थे। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की बिक्री आलोच्य महीने में 2.77 प्रतिशत बढ़कर 14,51,517 इकाई रही जबकि इससे पूर्व वर्ष 2011 के दिसंबर में यह संख्या 14,12,372 इकाई थी।
सियाम को चालू वित्त वर्ष में घरेलू बिक्री में 0.1 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान घरेलू बिक्री में कुल वृद्धि 4.57 प्रतिशत रही।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
