ब्रेकिंग
इंडिया सीमेंट्स ने बयान जारी कर कहा, मयप्पन ना मालिक हैं, ना CEO
इस साल दो नई कारें पेश करेगी जीएम इंडिया
कोच्चि, एजेंसी
First Published:11-07-12 06:53 PM
कार कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) इंडिया बाजार में नरमी के बावजूद इस साल भारत में दो नई कारें पेश करेगी।
कंपनी के उपाध्यक्ष (कंपनी मामलात) पी बालेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि यद्यपि ऊंची ब्याज दरों व पेट्रोल की ऊंची कीमतों के चलते बाजार में नरमी का रुख है, जीएम इंडिया सितंबर-अक्टूबर के दौरान शेवरले ब्रांड की एक नई कार और साल के अंत तक एक नया बहुद्देशीय वाहन पेश करेगी।
बालेंद्रन यहां कंपनी की नई कार शेवरले क्रूज को पेश किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केरल के बाजार में ओणम (अगले माह) तक सुधार आने की संभावना है।
केरल में शेवरले क्रूज के तीन संस्करणों की शोरूम कीमत 13.96 लाख रुपये, 14.89 लाख रुपये और 15.80 लाख रुपये है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
