29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बीएमडब्ल्यू ने बेचीं 9,375 कारें
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-01-13 06:01 PM
लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने वर्ष 2012 में कुल मिलाकर 9,375 कारें बेचकर लगातार चौथे साल देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार कंपनी बनी रही।
बीएमडब्ल्यू ने कहा कि भारत उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है और इसके मद्देनजर वह चालू वर्ष में चेन्नई स्थित संयंत्र में बीएमडब्ल्यू एक्स वन और बीएमडब्ल्यू 7 का उत्पादन शुरू करने जा रही है।
बीएमडब्ल्यू ने छोटी हैचबैक लक्जरी कार मिनी को वर्ष 2012 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था और एक वर्ष 302 मिनी कारें भारत में बिकी है। कंपनी ने कहा है कि भारत एक सौंवा देश है जहां मिनी बेची जा रही है। देश में मिनी के अभी चार शोरूम है और कंपनी ने वर्ष 2014 के अंत तक इसकी संख्या बढ़ाकर आठ करने की योजना बनाई है।
कंपनी ने बताया कि इसके साथ ही लक्जरी कार बाजार में अपना दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से वर्ष 2013 में नई बीएमडब्ल्यू एक्स वन नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और बीएमडब्ल्यू वन सीरीज की कारें पेश की जाएंगी।
कंपनी ने बताया कि देश में अभी उसके 33 शोरूम हैं और वर्ष 2014 कें अंत तक इसकी संख्या बढ़ाकर 50 करने की योजना है। देश के सभी बड़े शहरों में कंपनी अपना शोरूम शुरू करना चाहती है।
कंपनी ने कहा है कि वर्ष 2012 में बीएमडब्ल्यू थ्री सीरीज की सबसे अधिक 2788 कारें बिकीं। इस मामले में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कारें 2618 के साथ दूसरे स्थान पर रही। बीएमडब्ल्यू एक्स वन मॉडल की 2461 कारें बिकी है और यह मॉडल तीसरे स्थान पर रही है। बीमएडब्ल्यू की यह सबसे सस्ती कार है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
