फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज'
एप्पल के कुक सर्वाधिक वेतन वाले CEO
न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:22-05-12 12:34 PM
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टीम कुक अमेरिका में सर्वाधिक वेतन पाने वाले सीईओ की सूची में पहले पायदान पर हैं। स्टाक विकल्प के कारण वर्ष 2011 में उनका वेतन पैकेज अपने निकट प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले 30 करोड़ डॉलर अधिक रहा।
सूची में मोटोरोला मोबिलिटी के प्रमुख संजय झा 4.7 करोड़ डॉलर के पैकेज के साथ पाचवें स्थान पर हैं। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की मृत्यु से दो महीने पहले कंपनी की बागडोर संभालने वाले कुक को पिछले साल कुल 37.8 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला।
कुक को सालाना वेतन के रूप में 900,000 डॉलर तथा 900,000 डॉलर सालाना प्रोत्साहन के रूप में मिला। लेकिन उन्हें प्राप्त शेयर के तहत एप्पल के स्टॉक कीमत के आधार पर 37 करोड़ 60 लाख डॉलर का लाभ हुआ।
सर्वाधिक वेतन पाने वाले सीईओ की सूची में दूसरे स्थान पर ओरेकल के प्रमुख लैरी एलिसन रहे और उन्हें 7.6 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला। यह कुक के पैकेज का पाचवां हिस्सा है। हे ग्रुप द्वारा किये गये अध्ययन में आय के लिहाज से 300 बड़ी अमेरिकी कंपनियों को शामिल किया गया है।
टेलीविजन प्रसरणकर्ता सीबीएस के प्रमुख लेसली मूव्स 6.9 करोड़ डॉलर के वेतन के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उसके बाद खुदरा कंपनी जेसी पेन्नी के मुख्य कार्यकारी रोनाल्ड जानसन का स्थान रहा जिन्हें 5.3 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला।
मोटोरोला मोबिलिटी के प्रमुख संजय झा 4.7 करोड़ डॉलर के पैकेज के साथ पाचवें स्थान पर हैं।
सर्वाधिक वेतन पाने वाले शीर्ष 10 सीईओं में सिटीग्रुप, वायाकाम, मोटोरोला सोल्यूशंस, वाल्ट डिजनी तथा फोर्ड मोटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं। एप्पल के कुक के वेतन पैकेज में इस साल और इजाफा होने की संभावना है क्योंकि कंपनी का शेयर भाव इस साल अबतक 29 प्रतिशत चढ़ा है।
सर्वाधिक वेतन पाने वाले शीर्ष 10 सीईओं में सिटीग्रुप, वायाकाम, मोटोरोला सोल्यूशंस, वाल्ट डिजनी तथा फोर्ड मोटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं। एप्पल के कुक के वेतन पैकेज में इस साल और इजाफा होने की संभावना है क्योंकि कंपनी का शेयर भाव इस साल अबतक 29 प्रतिशत चढ़ा है।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
