पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के नीचे
लंदन, एजेंसी
First Published:28-11-12 06:37 PM
सबसे बड़े तेल उपभोक्ता अमेरिका में आर्थिक अनिश्चितता का माहौल बनने से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल गिरावट के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया।
लंदन में ब्रेंट क्रूड का वायदा 109.58 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर यह 111 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गया था। अमेरिकी स्वीट क्रूड भी गिरकर 86.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में वित्तीय सख्ती को रोकने के उपायों पर सांसदों के बीच सहमति नहीं बन पाने से अनिश्चितता का माहौल बन रहा है। अमेरिकी सांसदों का एक बड़ा समूह अर्थव्यवस्था में गति को बनाए रखने के लिए करों की सीमा बढ़ाने और सरकारी खर्चों में कटौती के पक्ष में नहीं है, लेकिन अभी तक इसके विकल्प पर कोई सहमति नहीं बन पा रही है।
इसके अलावा यूरोपीय संकट को विश्व अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बताने वाली ओईसीडी की रिपोर्ट ने भी तेल कारोबारियों को निराश किया है। इसी वजह से तेल बाजार में आज गिरावट की धारणा बनी रही।
हालांकि पश्चिम एशिया के दो देशों मिस्र और सीरिया में व्याप्त अशांति ने कच्चे तेल के भावों को सहारा दिया हुआ है। दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में शुमार मिस्र और सीरिया में तनाव बने रहने से आपूर्ति संबंधी चिंताएं पैदा हो रही हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
