लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार बशीर से आतंकी-नेटवर्क का पता लगाने में जुटा एटीएस तेल कंपनियों ने बढ़ाए विमान ईंधन के दाम बेकहम का विश्व कप में खेलना संदिग्ध
चोंग वेई ने जीता आल इंग्लैंड खिताब
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर
जीत की राह पर लौटने उतरेंगे चैलेंजर्स
भाजपा ने मंगलवार को कहा कि विवादास्पद बीटी बैगन की खेती की अनुमति दिए जाने के बारे में सरकार जल्दबाजी या दबाव में कोई फैसला नहीं करे क्योंकि यह एक दूरगामी परिणाम वाला संवेदनशील मामला है।
पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है। किसानों, उपभोक्ताओं, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य पर इसके दूरगामी असर पड़ सकते हैं। ऐसा कोई निर्णय नहीं किया जाए जिससे लगे कि सरकार ने बहु-राष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में ऐसा किया है।
बीटी बैगन के खिलाफ कड़े विरोध का सामना कर रही सरकार ने हालांकि आज ही इसकी व्यवासायिक खेती की अनुमति देने से फिलहाल इंकार कर दिया है। पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इस आनुवंशिक रूप से संशोधित बैगन के बारे में वैज्ञानिकों और संबंधित लोगों में स्पष्ट आम राय नहीं बन पाने के कारण इस संबंध में और अध्ययन किए जाने की जरूरत है।
भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक बीटी बैगन की खेती की अनुमति देने से पहले ही इंकार कर चुके हैं।
पार्टी ने हालांकि, बीटी बैगन का अभी तक खुल कर विरोध नहीं किया है, लेकिन उसके कुछ नेताओं का कहना है कि भाजपा को अभी इस बारे में अंतिम निर्णय करना बाकी है।

ई-मेल

लिखे (0)






