पाकिस्तानी क्रिकेटर के पास मिली स्टिंग की नकदी: रिपोर्ट पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सेवा लागू करने के लिए अपने नेटवर्क ढांचे को तेजी से तैयार करने में जुटी हैं।
एमएनपी को लागू करने की समयसीमा 31 मार्च तय की गई है। एमएनपी सेवा के तहत ग्राहकों को अपना नंबर बदले बिना आपरेटर बदलने की सुविधा मिलेगी।
अधिकारियों ने कहा है कि एमएनपी सेवाओं के लिए बीएसएनएल ने सुरक्षा गेटवे लगाने के लिए आर्डर दे दिया है। एमटीएनएल अगले माह से अन्य आपरेटरों के साथ अपने उपकरणों का परीक्षण शुरू करेगी।
दूरसंचार विभाग (डाट) ने 10 फरवरी को एमएनपी के लिए आपरेटरों की तैयारियों का जायजा लिया था। जिसके बाद से इस सेवा के लिए नेटवर्क को तैयार करने का काम तेज हो गया है। बीएसएनएल के चेयरमैन कुलदीप गोयल ने कहा कि डाट ने पिछले सप्ताह एमएनपी की तैयारियों पर दूरसंचार आपरेटरों से स्थिति रिपोर्ट मांगी थी।
एमटीएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मार्च के दूसरे सप्ताह से उपकरणों का अन्य आपरेटरों के साथ परीक्षण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएनपी को लागू करने के लिए नेटवर्क की क्षमता बहुत हद तक अन्य आपरेटरों की तैयारियों पर निर्भर करेगी।
इस बीच, निजी क्षेत्र की कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन एस्सार का एमएनपी आधारित नेटवर्क तैयार हो चुका है।
डाट के सचिव पी जे थामस की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आपरेटरों के साथ होने वाली बैठक में एमएनपी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

ई-मेल

लिखे (0)









