स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
स्मिथ, मास्करेंहास आईपीएल थ्री से बाहर
सेंसेक्स दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी भी मजबूत
मैं भगवान नहीं सिर्फ सचिन हूं: तेंदुलकर
चीन-भारत संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई: चीन
अग्रिम कर देने वालों में शीर्ष पर है एसबीआई
कैलिस के तूफान में उड़ा किंग्स इलेवन
विश्वकप के लिए नए सिरे से बनेगी कोटला की पिच
अन्य फोटो
दिल्ली में संपर्क करने पर रिलायंस के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि हम लीवरपूल के लिए बोली नहीं लगा रहे।
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और सुब्रत राय लीवरपूल फुटबाल क्लब में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की होड़ में हैं। इस मशहूर क्लब पर 23 करोड़ 70 लाख पाउंड का कर्ज है।
फिलहाल अमेरिका के जार्ज जिलेट और टाम हिक्स इसके मालिक हैं जिन्होंने फरवरी 2007 में यह क्लब खरीदा था। द टाइम्स के अनुसार इंग्लिश फुटबाल के इतिहास में सबसे कायमाब क्लबों में शुमार लीवरपूल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और दुनिया के सातवें सबसे अमीर इंसान अंबानी की नजरें हैं।
दिल्ली में संपर्क करने पर रिलायंस के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि हम लीवरपूल के लिए बोली नहीं लगा रहे। राय के सहारा समूह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि राय और अंबानी ने मिलती जुलती बोली लगाई है।
लीवरपूल के मुख्य कार्यकारी क्रिस्टियन पर्सलो ने इस खबर का खंडन किया लेकिन टाइम्स ने बताया कि प्रक्रिया नवंबर में ही शुरू हो गई थी और प्रारंभिक स्तर की बातचीत भी हो चुकी है।
जिलेट और हिक्स के बीच मतभेदों और दर्शकों की घटती रूचि के कारण इन अफवाहों को बल मिलने लगा है कि अंतरराष्ट्रीय खरीदार क्लब के लिए बोली लगायेंगे।

ई-मेल

लिखे (0)






