'भारतीयों को अगवा कर सकता है तालिबान' भारत और रूस में परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता आईपीएल-3 का उद्घाटन मैच कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल थ्री की हुई रंगारंग शुरुआत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा में होगी तीन माह की देरी महिला सैन्य अधिकारियों को मिले स्थायी कमीशनः कोर्ट विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन
अन्य फोटो
जर्मन सरकार करों से बचने के लिए गोपनीय स्विस बैंक खातों का सहारा लेने वाले करीब 1,500 लोगों पर कार्यवाही के मूड में है।
जर्मन सरकार करों से बचने के लिए गोपनीय स्विस बैंक खातों का सहारा लेने वाले करीब 1,500 लोगों के खातों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए चोरी की गई फाइलों को खरीदने पर विचार कर रही है।
समाचार एजेंसियों के अनुसार बर्लिन में अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। जर्मन समाचार पत्रों ने कहा कि आंकड़ों की सत्यता का पता लगाने के लिए अधिकारियों को पांच लोगों के खातों की जानकारी मुफ्त में उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कर अधिकारियों को इससे बकाया करों और जुर्माने को हासिल करने की उम्मीद है।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने 18 जनवरी को कहा था कि स्विस बैंक के एक पूर्व कार्यकारी अधिकारी ने जर्मन सरकार को ऐसे आंकड़ें उपलब्ध कराने की पेशकश की है। अमेरिका और जर्मनी जैसे कई देश धनी लोगों की कर चोरी की जानकारी हासिल करने के लिए उनके स्विस बैंकों के खातों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






